फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मूंढापांडे में महिला से कुंडल लूटने की कोशिश, आरोपी पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मूंढापांडे में देवी दर्शन के लिए अमरोहा से आई एक महिला से सोमवार सुबह कुंडल लूटने की कोशिश की गई। आरोपी युवक को मौके से पकड़ लिया गया और ग्रामीणों ने धुनाई कर उसको पुलिस के सुपुर्द किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

अमरोहा के सैदनगली निवासी महावीर ने सोमवार को शिकायत कर बताया कि बूझपुर गांव में दुर्गा मंदिर में वह पत्नी के साथ दर्शन करने के लिए आए थे। सोमवार सुबह चार बजे उनकी पत्नी हरवती से एक युवक ने कुंडल लूटने की कोशिश की। हरवती ने शोर मचाया तो आसपास मौजूद लोगों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया गया। ग्रामीणों ने आरोपी की पिटाई कर दी। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी रणवीर निवासी सलेमपुर जिला बुलंदशहर है। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई। रणवीर का चालान कर उसे न्यायालय ले जाया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें