फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण समारोह में जाएंगे मुरादाबाद के व्यापारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (श्याम बिहारी मिश्र) की गुरुवार को मंडलीय बैठक हुई। प्रांतीय पदाधिकारियों ने कहा कि व्यापारी उनके संगठन की बुनियाद हैं। संगठन व्यापारी हितों के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। इसका नतीजा है कि जीएसटी में लगातार संशोधन किए जा रहे हैं। वक्ताओं ने कहा कि तीन मार्च को लखनऊ में प्रांतीय कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह है। समारोह में प्रदेश भर से व्यापारी प्रतिनिधि शामिल होंगे।
रामपुर रोड में आयोजित बैठक में दर्शन लाल भाटिया ने कहा कि जीएसटी में अभी भी सुधार की जरूरत है। जीएसटी की विसंगतियां दूर कर व्यापारियों को राहत दी जाए। उन्होंने कहा कि सचल दल व्यापारियों को बेवजह परेशान करते हैं। जुर्माना राशि वसूली की आड़ में व्यापारियों का आर्थिक एवं मानसिक शोषण किया जाता है। उन्होंने 60 साल की उम्र के बाद व्यापारियों के लिए पेंशन स्कीम लागू करने की मांग की। मुख्य चुनाव अधिकारी शैलेंद्र शर्मा ने आयकर सीमा पांच लाख रुपये करने की सराहना की और कहा कि व्यापारियों को ई वे बिल की सीमा 50 हजार से बढ़ाकर दो लाख की जाए और मंडी शुल्क खत्म किया जाए। उन्होंने जीएसटी के अंतर्गत व्यापारियों की गिरफ्तारी पर रोक लगाने की मांग की। प्रांतीय उपाध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि तीन मार्च को शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ शामिल होंगे। व्यापार मंडल की ओर से उन्हें व्यापारियों से जुड़ी समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विनोद गुप्ता ने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में अधिक से अधिक संख्या में व्यापारी पहुंचेंगे। महानगर अध्यक्ष अजय अग्रवाल ने कहा कि मुरादाबाद से सैकड़ों व्यापारी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। मनमोहन सब्बरवाल ने व्यापारियों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। रामपुर के शैलेंद्र कुमार शर्मा ने जिलाध्यक्ष हरीश भसीन और उनकी कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। इस दौरान अजय अग्रवाल, आशीष रस्तौगी, रवि अग्रवाल, हरीश भसीन, श्याम सुंदर, संजय सहगल, दीपेश अग्रवाल, सुनील कत्याल, विपुल अग्रवाल, राजीव बंसल समेत कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें