कचहरी में पांच साल के बच्चे के अपहरण के प्रयास में पुलिस ने पिता, दादा समेत चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया। जहां से तीनों को जेल भेज दिया गया है।
पाकबड़ा निवासी राजदा की शादी बिजनौर के नगली थाना नूरपुर जनपद बिजनौर निवासी आसिफ के साथ हुई थी। महिला का पांच साल का एक बेटा है। पति पत्नी के बीच विवाद होने के बाद वह अपने बेटे को लेकर मायके आ गई थी। उसने पति और उसके परिजनों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। सोमवार को महिला तारीख पर आई थी। उसके साथ पांच साल का बेटा मो. आदिल भी था। महिला ने आरोप लगाया कि कचहरी परिसर में पति, ससुर और ननदोई समेत सात लोगों ने बच्चे को अगवा करने की कोशिश की। पुलिस ने मौके से तीन लोगों को पकड़ लि या था। पुलिस ने मंगलवार को आरोपी आसिफ, उसके पिता खालिद, और मैराज को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया।