फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना ई-वे बिल चीनी से लदा ट्रक पकड़ा, नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। वाणिज्य कर विभाग के सचल दस्ते ने रविवार को बिना ई-वे बिल के चीनी से लदा ट्रक पकड़ा है। ट्रक को विभागीय कार्यालय लाने पर ट्रक स्वामी और दल के असिस्टेंट कमिश्नर के बीच तीखी नोकझोंक हुई। विभाग ने ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक किसी भी व्यापारी एवं ट्रांसपोर्टर ने पकड़ी गई चीनी पर दावा नहीं किया है।
विज्ञापन

सचल दल के असिस्टेंट कमिश्नर रोहित पांडे के मुताबिक रविवार को कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र में टैक्स चोरी एवं ई बिल के बगैर माल परिवहन करने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। कुंदरकी में एक दुकान के पास चीनी से लदा ट्रक खड़ा था। ट्रक में चालक नहीं था। परिचालक सचिन चीनी परिवहन संबंधी कागज और ई वे बिल नहीं दिखा पाया। असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि ट्रक में चीनी के 100 कट्टे लदे थे, जिसकी अनुमानित लागत एक लाख 75 हजार रुपये है। जबकि 50 हजार रुपये से अधिक माल परिवहन पर ई बिल की अनिवार्यता है। ट्रक को कब्जे में लेकर मुरादाबाद ले आए।
टीम ट्रक लेकर पीलीकोठी चौराहा पहुंची ही थी, पीछे से ट्रक मालिक आसे अली पहुंच गया। आसे अली ने असिस्टेंट कमिश्नर से नोकझोंक की। आसे अली ने कहा कि ट्रक चालक अजय खाना खाने गया था। चीनी से संबंधित कागज भी उसी के पास थे। टीम ने चालक का इंतजार नहीं किया और परिचालक सचिन से ट्रक चलवाकर मुरादाबाद ले आई। आसे अली ने कहा कि परिचालक सचिन का ट्रक चलाने में हाथ साफ नहीं है। उससे दुर्घटना हो सकती है, चालक अजय के आने तक ट्रक को पीलीकोठी पर ही रोका जाए। नोकझोंक होने से पीपीलीकोठी के पास भीड़ लग गई। असिस्टेंट कमिश्नर ट्रक को सीधे कार्यालय ले गए।
विज्ञापन

असिस्टेंट कमिश्नर ने बताया कि पूछताछ में जानकारी मिली है कि अगवानपुर से चीनी बिलारी भेजी जा रही थी। बिलारी में चीनी कहां उतारनी थी और किसने महंगाई थी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है। चीनी पर पांच फीसदी जीएसटी है। पकड़ी गई चीनी पर टैक्स का दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। बेचने और खरीदने वाले के अलावा कोई तीसरा व्यक्ति चीनी के लिए दावा करता है तो उसे चीनी की पूरी कीमत जमा करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें