मुरादाबाद रेल मंडल से गुजरने वाली दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव में बढ़ोतरी की गई है। सद्भावना एक्सप्रेस राजा का सहसपुर में रुकेगी और लिंक एक्सप्रेस ट्रेन बहजोई में रुकेगी। सोलह जनवरी से ट्रेनें यहां रुकेंगी। इस रूट पर दो एक्सप्रेस ट्रेनें के ठहराव से यात्रियों सहूलियत मिलेगी।
सांसद सत्यपाल सैनी ने दिल्ली में रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा से मिल कर अपने संसदीय क्षेत्र में ट्रेनों के ठहराव की मांग की थी। उन्होंने अलीगढ़ से देहरादून जाने वाली लिंक एक्सप्रेस को बहजोई में और आनंद विहार से रक्सौल जाने वाली सद्भावना एक्सप्रेस का ठहराव राजा का सहसपुर में मांगा है। सांसद सैनी ने बताया कि रेल राज्य मंत्री ने उनकी मांग मान ली हैं। इन दोनों स्थानों पर सांसद ट्रेन का स्वागत करेंगे। डीआरएम अजय कुमार सिंघल ने बताया कि लिंक और सद्भावना का ठहराव 16 जनवरी से प्रस्तावित किया जा रहा है।