फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट प्रकरण में थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे दोनों पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मवाना। ग्राम ढिकौली में जमीन के विवाद को लेकर रविवार देर रात दो पक्षों में हुई मारपीट एवं फायरिंग में दोनों पक्ष सोमवार को थाना प्रभारी से मिले। उन्होंनेे गण्यमान्य लोगों के बीच बैठकर मामला निपटाने पर सहमति जताई।
विज्ञापन

बताते चलें कि ढिकौली गांव निवासी दो युवकों में जमीन के विवाद को लेकर रविवार देर रात मारपीट हो गई थी। इसके बाद दोनों पक्ष ने एक-दूसरे पर फायरिंग का आरोप भी लगाया था। ग्रामीणों की सूचना पाकर पहुंची यूपी 100 पुलिस दो लोगों को थाने ले आई थी। इस मामले में दोनों पक्षों के लोग सोमवार को थाने पहुंचे। काफी देर तक दोनों पक्षों में गहमागहमी होती रही। इसके बाद वे थाना प्रभारी से मिले और एक-दूसरे पर आरोप लगाए। हालांकि बाद में गण्यमान्य लोगों की मदद से मामला निपटाने की बात कही। थाना प्रभारी मनीष बिष्ट ने बताया कि किसी भी पक्ष ने अभी तक लिखित शिकायत नहीं की है। यदि गांव में मामला नहीं निपटा तो तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें