फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिसकर्मी के बेटे से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मेरठ में रहने वाले पुलिसकर्मी के बेटे को इलाज के लिए दवा दिलाने के नाम पर साढे़ तीन लाख रुपये की ठगी की गई है। आरोपी युवक मुरादाबाद का रहने वाला है। रविवार को डेढ़ लाख रुपये और मंगाए गए तो जाल बिछाकर पीड़ित पक्ष ने आरोपी के एक साथी का पकड़ लिया, हालांकि मुख्य आरोपी भाग गए है।
विज्ञापन

मेरठ के हस्तिनापुर में रहने वाले रोहित शर्मा एक कंपनी में मार्केटिंग कर्मचारी हैं। चार माह पहले उनकी मुलाकात मुरादाबाद में रहने वाले एक युवक से गाजियाबाद में हुई थी। रोहित ने बताया कि पैर में सुन्ना पन की बीमारी थी, मुरादाबाद के युवक ने उनको दवा लाकर देने के लिए कहा था। चार माह में उनसे साढे़ तीन लाख रुपये दवा दिलाने के बहाने हड़प लिए गए। इस दौरान जो दवा दी गई, वह असरदार नहीं थी। रोहित ने शिकायत की तो उसने डेढ़ लाख रुपये और मांगे। रविवार को रुपये देने के बहाने रोहित अपनी मां और एक जानकार दरोगा के साथ मझोला पहुंचा। आरोपी ने पहले तो चौधरी चरण सिंह चौक और उसके बाद मझोला थाने के पास बुलाया। वह लोग वहां पर गए, इस दौरान एक स्कार्पियो कार में आरोपी वहां पर अपने साथी के साथ चक्कर काटता दिखा, उसने रोहित को अन्य लोगों के साथ देखा तो कार से कूदकर भाग गया। कार का पीछा कर आरोपी के साथी को पकड़ लिया और उसे सिविल लाइन पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पकड़ा गया युवक खुद को समाज सेवी बता रहा है, उसने खुद को निर्दोष बताया है। पुलिस उससे पूछताछ कर मुख्य आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें