फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को गोली मारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर के सूरज नगर इलाके में रविवार रात करीब साढ़े दस बजे हमलावरों ने एक युवक को गोली मार दी। हमले में युवक के हाथ में छर्रे लगे हैं। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटना के पीछे प्रापर्टी विवाद बता रही है। युवक ने तीन हमलावरों में से एक को पहचान लेने का दावा किया है।
विज्ञापन

एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि सूरज नगर निवासी छोटू (35) फलों का ठेला लगाता है। रविवार रात को करीब साढे़ दस बजे पुलिस को 100 नंबर पर सूचना मिली कि छोटू पर तीन लोगों ने हमला किया है। उसे गोली मारी गई है। हाथ में गोली लगने से छोटू जख्मी हो गया है। पीआरवी मौके पर पहुंची। युवक के हाथ में छर्रे लगे थे। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां पर पूछताछ के दौरान उसने बताया कि हमलावरों की संख्या तीन थी। उसे उन्होंने उस वक्त निशाना बनाया जब वह खेत पर गया था। हमलावर पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। एसएचओ ने बताया कि देर रात तक रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है, पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें