फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी पासपोर्ट और वीजा बनाकर दिल्ली में रह रही विदेशी युवतियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। देह व्यापार कराने वाले गिरोह की विदेशी युवतियों के संबंध में पुलिस की जांच में अहम जानकारी हाथ लगी है। फर्जी तरीके से कंप्यूटर सेंटर के माध्यम से पासपोर्ट और वीजा बनवाकर विदेशी युवतियां दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर रह रही हैं। गिरोह का सरगना दिल्ली का ही रहने वाला है, जो अक्सर खुद के नाम बदलकर गिरोह के गुर्गों से बात करता है।
विज्ञापन

रोहतक पुलिस ने देह व्यापार के मामले में दो विदेशी युवतियों और दलाल समेत तीन को वीरवार देर रात एक होटल से गिरफ्तार किया था। जबकि होटल मालिक मौके से फरार हो गया था। पुलिस ने चारों के खिलाफ केस दर्ज किया था। कोर्ट के आदेश पर आरोपियों को भेज दिया गया था। पुलिस सूत्रों के अनुसार आरोपियों से जांच में कई अहम जानकारी हाथ लगी है।
पता चला है कि दिल्ली के अलावा कुछ विदेशी युवतियों को उत्तराखंड के हरिद्वार और अन्य स्थानों पर भी देह व्यापार के लिए रखा जाता है। पासपोर्ट और वीजा पर ही विदेशी युवतियां दिल्ली पहुंचती पर पासपोर्ट और वीजा की अवधि खत्म होने के बाद भी वापस नहीं लौटती। इसके बाद धोखाधड़ी कर दिल्ली के कंप्यूटर सेंटर संचालकों से फर्जी तरीके से पासपोर्ट और वीजा की अवधि बढ़वा लेते हैं।
विज्ञापन

जांच में पता चला है कि गिरोह का सरगना दिल्ली में ही रहता है तथा वह खुद के नाम भी बदलता रहता है। हालांकि पुलिस अभी गिरोह के सरगना के नाम का खुलासा नहीं कर रही है। पुलिस ने जल्द फरार आरोपियों को भी पकड़ने का दावा किया है।

देह व्यापार करने और कराने वालों पर शिकंजा कसने के मातहतों का आवश्यक दिशा-निर्देेश दिए गए हैं। दिल्ली में भी गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश में दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

-जशनदीप सिंह रंधावा, एसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें