फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पब्लिक की मदद से किसान ने दबोचा आरोपी बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मंगलवार को सरेशाम बाइक सवार बदमाशों ने एक किसान से तमंचे के बल पर बैग और सोने की चेन लूट ली। घटना को अंजाम देकर भाग रहे एक बदमाश को पीड़ित ने दबोच लिया, जबकि दूसरा मौके से भाग गया॥ शोर शराबा सुनकर लोग मौके पर जुट गए। पुलिस ने केस दर्ज कर दूसरे बदमाश को भी गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

कटघर इंस्पेक्टर कटघर अजीत सिंह ने बताया कि जैतिया शाहदुल्लापुर निवासी हरिश चंद्र सैनी मुरादाबाद से अपने गांव लौट रहा था। रेलवे क्रासिंग के पास बाइक सवार बदमाशों ने उसे घेर लिया। बदमाशों ने हरिश चंद सैनी से पांच हजार रुपये और एक सोने की चेन लूट ली थी। उन्होंने बताया कि इसी दौरान बदमाश भागने लगे। तब पीड़ित ने पीछे से एक बदमाश को बाइक से खींच लिया।
बदमाश बाइक से नीचे गिर गया। जबकि दूसरा बदमाश बाइक लेकर भाग गया। शोर शराबा सुनकर आस पड़ोस के लोग भी पहुंच गए। उन्होंने बदमाश को पकड़ लिया और उसकी पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंचे और आरोपी बदमाश को हिरासत में ले लिया। पूछताछ करने पर आरोपी बदमाश ने अपना नाम फैसल निवासी बिशनपुर थाना सिविल लाइंस बताया। जबकि अपने साथी नाम हुसन मुबारक निवासी बिशनपुर सिविल लाइंस बताया। पुलिस ने मंगलवार को फरार आरोपी हुसन मुबारक को भी गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर कटघर ने बताया कि आरोपियों की निशानदेही पर पांच हजार रुपये, सोने की चेन और एक बाइक बरामद की गई है। आरोपी बदमाश फैसल को मंगलवार दोपहर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि दूसरे बदमाश को बुधवार को अदालत में पेश किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें