फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर रेता युवक का गला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कटघर के गोविंद नगर में रहने वाले एक नल मिस्त्री के घर में घुसकर तीन बदमाशों ने उसका गला रेत दिया। शोर मचने पर आरोपी भाग गए। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। इस मामले की शिकायत कटघर पुलिस से की गई है, देर रात तक बदमाशों की पहचान नहीं हो सकी थी।
विज्ञापन

गोविंद नगर में नल मिस्त्री अमरनाथ (45) परिवार के साथ रहते हैं। पत्नी की मौत हो चुकी है, दो बेटी और एक शादीशुदा बेटा घर में रहता है। बेटे की ससुराल बरेली के सिविल लाइन थानाक्षेत्र में है। एक माह पहले बहू और बेटे का विवाद हो गया, उसके बाद बहू अपने मायके जाकर रहने लगी है। अमरनाथ के बेटे के खिलाफ मारपीट का मामला भी कटघर थाने में दर्ज कराया गया था। अमरनाथ ने बताया कि वह बुधवार रात करीब ढाई बजे बिजली नहीं आने के कारण घर के बाहर टहल रहे थे। थोड़ी देर में वापस घर के बाहर वाले कमरे में आकर लेट गए। इस दौरान खटखटाहट की आवाज सुन उन्होंने दरवाजा खोला तो अचानक तीन बदमाशों ने कमरे में घुसकर उन पर हमला किया, एक बदमाश ने चाकू से गला रेत दिया। पिता की चीख सुनकर घर में सो रहा अमरनाथ का बेटा अपने कमरे से बाहर निकला तो आरोपी भाग गए। कमरे में अंधेरा होने के कारण हमलावरों की पहचान नहीं हो सकी है। घायल अमरनाथ को उपचार के बाद जिला अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। अमरनाथ के परिजनों ने बरेली में रहने वाले एक रिश्तेदार पर जानलेवा हमला करने का शक जताया है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि परिवार ने लूटपाट से इंकार किया है। प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का लग रहा है। अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें