फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोशनपुर बहेड़ी में दो समुदाय भिड़े, पथराव

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। तीसरे चरण के मतदान से तीन दिन पहले भगतपुर के गांव रोशनपुर बहेड़ी में शनिवार रात दो समुदायों के बीच टकराव हो गया। एक समुदाय ने दूसरे समुदाय की दुकानों पर पथराव कर दिया और दुकानों मेें तोड़फोड़ कर दी। जिससे टकराव के हालात पैदा हो गए। घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। आनन फानन में कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची और लाठी फटकार कर भीड़ को तितर - बितर किया। पुलिस ने मौके से चार लोगों को हिरासत में लिया है। तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है।
विज्ञापन

भगतपुर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह पुंडीर ने बताया कि शनिवार रात एक समुदाय के लोग शब ए बरात के मौके पर टोलियां बनाकर घूम रहे थे। उन्होंने रोशनपुर रेलवे स्टेशन के पीछे पकौड़ी की दुकानों पर पथराव कर दिया। इसके बाद दुकानों में तोड़फोड़ की। ये दुकान दूसरे समुदाय के लोगों की है। उन्होंने इसका विरोध किया तो उनके साथ मारपीट की गई। इसकी जानकारी मिलने पर दोनों पक्षों के लोग आमने सामने आ गए। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों पक्षों से बातचीत की। पुलिस ने पथराव और तोड़फोड़ करने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया है। इंस्पेक्टर ने बताया कि गांव में पुलिस तैनात है। तीन - चार लोग पकड़े गए हैं। कुछ बच्चों ने शरारत कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें