फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछली व्यापारी की हत्या कर रामगंगा किनारे फेंकी लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। बरेली के एक मछली विक्रेता का शव शनिवार को कटघर थाना इलाके में रामगंगा में पड़ा मिला। जेब से मिले आधार कार्ड और दूसरे पेपरों की मदद से पुलिस ने उसकी शिनाख्त कराई। पोस्टमार्टम में पता चला है कि कातिलों ने सिर पर किसी भारी चीज से वार करके मछली विक्रेता को मार डाला और फिर रामगंगा में फेंक दिया। बरेली से आए परिजनों ने शव की शिनाख्त कर ली है। परिजनों का कहना है कि मछली विक्रेता जहूर सात दिन पहले दिल्ली जाने के लिए घर से निकला था। तभी से वह लापता था। परिजनों ने बरेली के बिथरी चैनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कटघर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को सूचना मिली थी कि ऊंचा गांव और पीतल बस्ती के बीच रामगंगा में 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें आधार कार्ड मिला। जिससे मृतक की पहचान जहूर पुत्र शहजादे निवासी नरियावल थाना बिथरी चैनपुर जनपद बरेली के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी तो जहूर के बेटे, भाई और अन्य परिजन भी यहां पहुंच गए। उन्होंने शव देखकर मृत की शिनाख्त कर ली। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शनिवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि जहूर के सिर पर हमलाकर उसे मौत के घाट उतारा गया था। परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी है कि जहूर के परिवार में पत्नी हुस्न बानो और सात बेटे व एक बेटी है। जहूर मछली पालन करता था। सात दिन पहले वह घर से दिल्ली अपनी बहन के घर जाने के लिए घर से निकला था। लेकिन वह दिल्ली नहीं पहुंचा। परिजन जहूर की तलाश में जुटे थे। लेकिन कहीं कोई पता नहीं चल पा रहा था। इसके बाद परिजनों ने बिथरी चैनपुर थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। जहूर अहमद के भाई नबी अहमद ने बताया कि बरेली में कुछ लोगों से उनका जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसके अलावा उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है। उन्हें शक है कि जिन लोगों से विवाद चल रहा है। उनका भी इस घटना में हाथ हो सकता है। कटघर पुलिस का कहना है कि परिजनों ने मुकदमा दर्ज कराने के लिए अभी कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें