फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता ने दिया बेटे को जन्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

दुष्कर्म पीड़िता किशोरी ने शुक्रवार को एक बेटे को जन्म दिया है। जिला अस्पताल में हालत बिगड़ने पर पुलिस ने कल ही किशोरी को मेरठ के मेडिकल कालेज में भर्ती कराया था। जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। पुलिस कर्मियों ने पीड़िता को ढाढ़स बधाया।
विज्ञापन

पीड़ित किशोरी पाकबड़ा की रहने वाली है। वह व्यापारी नरेश सक्सेना के घर नौकरानी थी। व्यापारी पर किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप है। इस घटना की जानकारी तब हुई थी जब किशोरी गर्भवती हो गई थी। पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद आरोपी और उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया गया था। जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था। जबकि पुलिस लगातार किशोरी की काउंसलिंग कर रही थी। बीच बीच में उसका चेकअप भी कराया गया था। नारी उत्थान केंद्र में तैनात एसआई ज्योति सिंह और उनकी टीम को किशोरी की सुरक्षा में लगा गया था। तीस जनवरी को प्रसव का समय पूरा होने पर हालत बिगड़ गई थी। उसी समय पुलिस ने उसे महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से वह मेरठ के लिए रेफर कर दी गई थी। जहां किशोरी ने एक बच्चे को जन्म दिया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें