फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक से दोस्ती कर छात्रा के घर पहुंचा आरोपी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र में रहने वाली छात्रा से एक युवक ने फेसबुक पर दोस्ती कर ली। आरोपी छात्रा के घर पहुंच गया और उसने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने परिजन आ गए। उन्होंने आरोपी को दबोच लिया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी युवक को पकड़कर थाने ले गई।
विज्ञापन

आरोपी अंश अग्रवाल निवासी मंडी बांस थाना कोतवाली का रहने वाला है। जबकि उसका पिता दीपक फरार है। इंस्पेक्टर नागफनी दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी ने छात्रा से फेसबुक से दोस्ती कर ली थी। इसके बाद आरोपी गुरुवार को उसके घर पहुंच गया। आरोप है कि उस ने छात्रा से छेड़खानी की। छात्रा के शोर मचाने पर परिजन आ गए और उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई की गई। घटना की जानकारी मिलने पर आरोपी का पिता भी वहां पहुंच गया। उसने पीड़िता के परिवार को धमकाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने पिता पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार दोपहर अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें