फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन कोटे के प्रस्ताव से पहले पथराव-फायरिंग-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद) शनिवार को राशन कोटे के प्रस्ताव को लेकर मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम गुरेर में दो पक्षों के बीच संघर्ष हो गया। पथराव और फायरिंग हो गई। प्रधान पुत्र समेत दस से अधिक लोग घायल हुए है, दोनों पक्षों के 26 लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई है। वहीं, मूंढापांडे के चमरौवा गांव में भी राशन कोटे के चुनाव को लेकर एक नेता के पारिवारिक सदस्यों सहित अन्य लोगों ने अपने पक्ष में वोट डालने के लिए एक युवक को घर में घुसकर पीटा। फायरिंग की कोशिश तक की गई। चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन

गुरेर में शनिवार को राशन कोटे के प्रस्ताव के लिए बीडीओ ने ग्राम सभा की खुली बैठक कराने के लिए तिथि निर्धारित की थी। ब्लाक कार्यालय से टीम भी रवाना नहीं हुई लेकिन उससे पहले राशन कोटे की दुकान के लिए दो पक्ष आमने सामने आ गए। शनिवार की सुबह गांव के सरकारी स्कूल पर दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। पत्थरबाजी और फायरिंग की गई। मैनाठेर पुलिस ने एक पक्ष के सिफ्ते हसन, महरोज, कल्लू, अशरफ हुसैन, महबूब हुसैन, रामौतार सिंह और फरहीन, प्रधान पुत्र नूरूल हसन, मुम्ताज और अनादिल को पीएचसी पहुंचाया गया। मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि दो पक्षों की तहरीरें मिली है। 26 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। खंड विकास अधिकारी अनुराग भटनागर ने बताया कि ग्राम सभा की बैठक स्थगित कर दी गई है। मूंढापांडे के चमरौवा निवासी मुन्ने ने बताया कि वह घर में बैठकर चाय पी रहा था। इस दौरान आले नवी, विक्की, नन्हे व एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर में आ गए। चुनाव में समर्थन मांगा और साथ चलने का दबाव बनाने लगे, इंकार करने पर उसे पीट कर जख्मी कर दिया है। आले नवी एक नेता का भतीजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें