फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

्रेन की चपेट में आये घायल युवक की उपचार के दौरान मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
खरखौदा। कस्बा निवासी एक युवक खुर्जा-मेरठ रेलवे ट्रैक पर बृहस्पतिवार को ट्रेन की चपेट में आ गया था। उसे कस्बा स्थित सीएचसी में भर्ती कराया गया था। चिकित्सकों ने हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया था। यहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने बिना कार्रवाई किए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

कस्बा निवासी विशाल (18) पुत्र सुभाष बृहस्पतिवार को कस्बे में मेरठ-खुर्जा रेलवे ट्रैक पर घूम रहा था। वह शाम के वक्त मेरठ से हापुड़ की ओर जा रही खुर्जा-मेरठ पैसेंजर की चपेट में आ गया था। घायल को ग्रामीणों ने पहले खरखौदा सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर परिजनों ने उसे मेरठ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। वहां विशाल की शुक्रवार सुबह मौत हो गई। परिजन बिना कार्रवाई किए शव को ले आए तथा गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया। थाना प्रभारी रजनेश तिवारी ने बताया कि युवक के घायल होने की तो जानकारी है। उसकी मौत हो जाने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें