रोडवेज बस अड्डे पर होटल मैनेजर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मृत की जेब से मिलने आधार कार्ड से पहचान की। इसके बाद परिजनों को सूचना दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें मौत की वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है। विसरा सुरक्षित रखा गया है।
कटघर इंस्पेक्टर अजीत सिंह ने बताया कि शुक्रवार को रोडवेज बस अड्डे पर 50 वर्षीय एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की जेब से मोबाइल और आधार कार्ड मिला। मोबाइल से मिले नंबरों पर कॉल की गई तो मृतक की पहचान सुनील विश्वकर्मा के रूप में हुई। वह हल्द्वानी के सुभाष नगर निवासी थे। परिजनों ने बताया कि वह सिलीगुड़ी (असम) में एक होटल में मैनेजर थे। वह होटल से अपने घर लौट रहे थे। सूचना मिलने पर परिजन मुरादाबाद पहुंचे और शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद ले गए। मैनेजर की मौत से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।