फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारतूस चोरी कांड में जवानों के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

आर्मी स्पेशल ट्रेन के कोच से एसएसबी के जवान के कारतूस चोरी होने के मामले में बुधवार को जीआरपी ने चौदह जवानों के बयान दर्ज किए। अब जीआरपी इस मामले में अपनी जांच आगे बढ़ाएगी। केस दर्ज कराने वाले जवान अनिल कुमार का बयान सबसे पहले दर्ज किया गया। कोच में तैनात सैंतरी के भी बयान लिए गए हैं।
विज्ञापन

आर्मी स्पेशल ट्रेन एक जनवरी को जम्मूतवी से लखनऊ जा रही थी। ट्रेन पच्चीस मिनट मुरादाबाद रेलवे स्टेशन के पलेट फार्म दो पर रुकी थी। इसी दौरान ट्रेन में मौजूद एसएसबी 70 वीं वाहिनी लखीमपुर के जवान अनिल कुमार के 180 कारतूस चोरी हो गए थे। ट्रेन सीबीगंज पहुंची तो जवान को कारतूस चोरी होने की जानकारी हो पाई थी। जवान अनिल कुमार ने इस मामले में जीआरपी थाने में केस दर्ज कराया था। तब से जीआरपी मामले की जांच में जुटी है। जीआरपी ने बुधवार को जवानों के बयान दर्ज किए। सबसे पहले जवान अनिल कुमार के बयान दर्ज किए गए। इसके बाद सैंतरी समेत चौदह जवानों के बयान दर्ज किए गए। गुरुवार को जवानों के बयान दर्ज किए जाएंगे। इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि जवानों के बयान दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें