फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहनपुर में पंचायत के दौरान भिड़े दो पक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। थाना क्षेत्र के ग्राम मोहनपुर में पंचायत के दौरान दो पक्षों में पहले कहासुनी हुई और उसके बाद संघर्ष हो गया जिसमें ग्राम प्रधान समेत छह लोग घायल हुए है। जिनका पुलिस ने कुंदरकी पीएचसी में इलाज कराया है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम मेाहनपुर में किसी मामले को सुलझाने के इरादे से दो पक्षों के बीच पंचायत चल रही है जिसमें ग्राम प्रधान और उनका परिवार भी शामिल था। बताते है कि पंचायत के दौरान ही किसी मसले को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई और उसके बाद में नौबत मारपीट तक पहुंच गई। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया। विवाद में घायल ग्राम प्रधान सर्वेश और उसका प्रीतम सिंह के अलावा सोनन्दन और उसकी पत्नी जगवती, बेटा नवरत्न, तखपत सिंह का पुलिस ने कुंदरकी पीचसी में उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है।
प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार धीर ने बताया कि इस मामले में महेश, अमरीक, बब्लू और लखपत निवासी ग्राम मोहनुपर थाना कुंदरकी को गिरफ्तार कर उनका चालान एसडीएम कोर्ट में किया गया। उधर मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम कूरी बरैंठा में अदीबा नाम की लड़की का सिर फोड़ने और उसके मां-भाई के साथ मारपीट करने के आरोप में दूल्हा, कल्लू और अफरोज को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका न्यायालय में चालान किया है। पुलिस का कहना है कि विवादों में अप्रत्यक्ष रूप से शामिल लोगों को भी चिन्हित कर उनके खिलाफ भी निरोधात्मक कार्रवाई की जाएगी ताकि गांवों में पूरी तरह से शांति कायम रह सके।
विज्ञापन



दसवीं के छात्र के सिर में डंडा मारा, घायल
कुंदरकी। नगर स्थित जेएलएम इंटर कालेज में दसवीं के छात्रों के बीच हुई कहासुनी में विवाद में बढ़ गया। सिर में डंडा मार देने से एक छात्र लहूलुहान हो गया। घायल छात्र मोहम्मद फराज निवासी मोहल्ला कायस्थान कुंदरकी ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले क्लास के ही एक लड़के से कहासुनी हुई हो गई थी। इस बात को लेकर सोमवार जैसे ही मैं अपने कालेज में गया तो उसी छात्र ने उसके सिर में डंडा मार दिया जिसके वह लहूलुहान हो गया। पुलिस ने घायल को उपचार और मेडिकल परीक्षण कराया है। थाने में भी इस मामले में तहरीर दी गई है लेकिन कुछ जागरूक लोगों में आपसी समझौते के जरिए ही विवाद में समझौता कराने में जुटे थे ताकि छात्रों के भविष्य पर प्रभावित न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें