फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड लगाने गए किशोर को दी घोर यातनाएं,

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ौत (बागपत)।
विज्ञापन

हिलवाड़ी गांव मेें रविवार की देर शाम दौड़ लगाने गए बारह वर्षीय किशोर को चार युवकों ने ईख की खेत में खींचकर यातनाएं दी और उसकी वीडियो बना दी और बाद मेें उसे वायरल कर दिया। उसके पिता ने कोतवाली पहुंचकर चार युवकों के खिलाफ तहरीर दी। हिलवाड़ी गांव मेें रविवार की शाम देव (12) पुत्र बाबूराम कक्षा छह का छात्र है, गांव में दौड़ लगाने गया । तभी वहां पर पहले से मौजूद चार युवक जबरन उसे ईख के खेत में ले गए और उसे यातनाएं देकर उसके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्होंने उसकी वीडियो भी बनाई। किसी तरह किशोर उनके चुंगल से छूटकर घर पहुंचा और पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। सोमवार को उसके पिता बाबूराम कोतवाली पहुंचा और उन्होंने पुलिस को वीडियो दिखाई जो वायरल किया, उसने चार युवकों के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें