फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरेबी इंस्पेक्टर ने पेट्रोल पंप के मैनेजर से ठगे 1.41 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

इंपीरियल तिराहे के पास खुद को इंस्पेक्टर बता एक व्यक्ति ने दो साथियों के साथ मिलकर पुलिस चेकिंग के बहाने पेट्रोल पंप के प्रबंधक से मंगलवार दोपहर को 1.41 लाख रुपये ठग लिए। वारदात को बैंक के बाहर अंजाम दिया गया। मामले की शिकायत पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है।
लाइनपार स्थित चाऊ की बस्ती में रहने वाले धर्मवीर सिंह इंपीरियल तिराहे के पास स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर बतौर प्रबंधक कार्यरत हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार दोपहर सवा दो बजे वह पेट्रोल पंप से पैदल ही भारतीय स्टेट बैंक में रुपये जमा कराने के लिए जा रहे थे। इंपीरियल तिराहे के पास ही बैंक की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उन्हें करीब 55 वर्षीय एक युवक ने आवाज दी। उसने खुद को इंस्पेक्टर बताया और पुलिस चेकिंग का बहाना किया। धर्मवीर के रुकते ही सादे कपड़े में मौजूद इंस्पेक्टर के दो और साथी वहां पर आ गए। इंस्पेक्टर ने चेकिंग के लिए धर्मवीर का बैग लिया, दूसरे युवक ने उनके चेहरे को हाथ से पकड़कर दूसरी तरफ किया और पूछा शराब पी रखी है क्या? धर्मवीर का ध्यान हटते ही बैग से इंस्पेक्टर ने 1.41 लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद उन्हें बैग वापस दिया और बैंक जाने के लिए कहा। धर्मवीर बैंक के अंदर गए तो इंस्पेक्टर सहित तीनों लोग वहां से भाग गए। बैंक में जाकर धर्मवीर ने बैग खेला तो वारदात का पता चला, आरोपियों की तलाश में बैंक से बाहर आए लेकिन तब तक वे जा चुके थे।
विज्ञापन

एसएचओ कोतवाली रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। तीनों आरोपियों की तलाश में बैंक के अलावा अन्य जगहों के भी सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई है। संदिग्ध युवक सीसीटीवी कैमरे में कैद बताए गए हैं, उनके बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन



बैंकों के पास सक्रिय रहते हैं ठगी करने वाले
मुरादाबाद। 33 लाख की लूट की वारदात को डेढ़ माह पहले अंजाम दिया गया। वारदात के बाद बैंक के बाहर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने के निर्देश दिए गए थे। इसके बावजूद वारदातें नहीं रुक रही, बैंक के बाहर ठगी करने वाले गिरोह सक्रिय रहते हैं। इस तरह की वारदातों में पूर्व में भातू गैंग के सदस्य पकडे़ गए हैं।

पूर्व में यहां हुई वारदातें
. मझोला में पीएनबी बैंक के बाहर कंपनी कर्मी से हजारों रुपये की ठगी।
. इंपीरियल तिराहे पर पुलिस चेकिंग के बाहर महिला से जेवर ठगे।
. बुद्धि विहार में बुजुर्ग महिला से पुलिस चेकिंग के बहार जेवर ठगे।
. मंडी समिति में बैंक में रुपये जमा करने गए युवक से हजारों रुपये ठगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें