फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारी की कार से तीन लाख बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पाकबड़ा पुलिस ने अमरोहा बॉर्डर से गुरुवार रात चेकिंग के दौरान कपड़ा व्यापारी की कार से तीन लाख रुपये बरामद किए हैं। कपड़ा व्यापारी का कहना है कि उसने मुरादाबाद के एक व्यापारी को कपड़ा सप्लाई किया था। उसी से पेमेंट लेकर घर लौट रहा था, लेकिन व्यापारी रुपये का ब्यौरा नहीं दिखा पाया। इसके बाद रुपये जब्त कर लिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार रात पुलिस और उड़न दस्ता दिल्ली रोड पर अमरोहा पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुजफ्फर नगर निवासी शुएब कार लेकर पहुंचा। पुलिस ने कार की तलाशी ली तो तीन लाख रुपये बरामद हुए। शुएब ने पुलिस को बताया कि वह कपड़ा व्यापारी है। मुरादाबाद के व्यापारियों को उसने कपड़ा सप्लाई किया था। उसी का पेमेंट लेकर लौट रहा था। जब उससे रुपयों का ब्यौरा मांगा गया तो वह दिखा नहीं पाया। इसके बाद पुलिस ने रुपये जब्त कर लिए। इसके अलावा पाक बड़ा निवासी शाहरूख से भी चेकिंग में 51 हजार रुपये बरामद हुए हैं। शाहरूख मोबाइल विक्रेता है। उसने रुपयों को ब्यौरा दिखा दिया। इसके बाद पुलिस ने उसके रुपये वापस कर दिए ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें