फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

90 घरों में बिजली चोरी पकड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। पावर कारपोरेशन और बिजीलेंस की टीम ने सोमवार को छापामारी कर बड़े स्तर पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने बिजली चोरी करने वालों के 90 कनेक्शन काटे और 45 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन

अफसरों को असालतपुरा क्षेत्र में बिजली चोरी होने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। इस क्षेत्र में डेढ़ महीने से अभियान नहीं चलाया गया था। तीन दिन पहले वीडियो कांफ्रेंस में पावर कारपोरेशन केचेयरमैन ने बिजली चेकिंग न होने पर नाराजगी जताई थी और तत्काल चेकिंग शुरू करने का आदेश दिया था। इसकेचलते सोमवार को बिजली निगम के अफसरों ने बिजीलेंस टीम के साथ छापामारी की। इस क्षेत्र में दो सौ से ज्यादा कनेक्शन चेक किए गए, जिनमें से 90 स्थानों पर बिजली चोरी मिली। टीम ने बिजली चोरी करने वाले 90 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए और 45 लोगोें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पावर कारपोरेशन के अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि बिजली चोरी पकड़ने को अभियान लगातार चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें