फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोडवेज की बस चालक और परिचालक को ड्यूटी से रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। आगरा से रोडवेज बस में प्रतिबंधित दवाइयां लादकर मुरादाबाद लाने वाले चालक और परिचालक को ड्यूटी से रोक दिया गया है। उन्हें अब किसी बस पर भी नहीं भेजा गया है। रोडवेज के क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि पुलिस और ड्रग्स विभाग से रिपोर्ट मांगी गई थी। रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

बुधवार तड़के करीब चार बजे पुलिस और औषधि नियंत्रण विभाग की संयुक्त टीम ने प्रतिबंधित दवाइयां पकड़ी थी। जबकि मेडिकल स्टोर संचालक वीरेंद्र सिंह सैनी निवासी भोला नाथ कालोनी थाना कटघर, रूप किशोर सैनी निवासी उमरी सब्जीपुर थाना पाकबड़ा और ख्याली राम सैनी को मौके से पकड़ लिया गया था। ये दवाइयां आगरा से रोडवेज बस में लाई गई थीं। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया था कि बस रोडवेज बस का चालक अजय नायक और परिचालक संजीव कुमार भी दवाआें की तस्करी में शामिल थे और कमीशन लेकर आगरा से दवाएं लाते थे। क्षेत्रीय प्रबंधक एसके शर्मा ने बताया कि चालक और परिचालक को ड्यूटी से रोक दिया गया है। रिपोर्ट मांगी गई है। इसके बाद दोनों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा दूसरे चालक और परिचालक को सचेत किया गया है। आगे बसों में इस तरह की तस्करी शिकायत सामने आई तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरी जांच पड़ताल के बाद ही बसों में सामान लोड करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें