फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दरोगा निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नौकरी दिलाने के नाम पर हड़पे गए करीब ढाई लाख रु पये की जांच में रिश्वत लेने के आरोप में कार्रवाई करते हुए एक दरोगा को एसएसपी ने रविवार को निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन

मझोला के जयंतीपुर में रहने वाले मुजीबुर्रहमान ने पुलिस से शिकायत करते हुए बताया था कि गाजियाबाद निवासी दीपक त्यागी ने उनसे रुपये ऐंठे हैं। दीपक समेत अन्य लोगों पर इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। आरोप है कि इस मामले में आरोपियाें को गिरफ्तार करने की एवज में केस के जांच कर रहे दरोगा उत्तम कुमार ने वादी से और मदद का आश्वासन देकर आरोपियों से सुविधा शुल्क लिया। दूसरे पक्ष से भी दरोगा के सांठ गांठ करने की सूचना मुजीबुर्रहमान को मिली तो उसने एसएसपी से शिकायत कर दी। इस मामले में एसएसपी जे रविंद्र गौड ने जांच करवाई तो आरोप सही पाए गए। इसके बाद आरोपी दरोगा के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई। इससे पहले कांठ में एक दरोगा और सिपाही पर रिश्वत लेने का आरोप लगा था, जिसमें कार्रवाई करते हुए दोनों पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने निलंबित कर दिया है। बावजूद इसके पुलिसकर्मी सुधर नहीं रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें