नागफनी थानाक्षेत्र के नवाबपुरा बाग गुलाब राय मोहल्ले में बुधवार रात मकान के विवाद में चाचा ने अपने सगे भतीजे तसलीम के पेट में चाकू घोपकर हत्या कर दी। इस घटना से परिवार में चीख पुकार मच गई। जिंदगी की आस में परिजन तहसील को लेकर अस्पताल पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने हत्यारोपी चाचा और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
बाग गुलाब राय में शफीक और उनके भाई सगीर के परिवार एक ही मकान में रहते हैं। दोनों भाइयों के परिवारों में मकान को लेकर विवाद चल रहा है। शफीक का दूसरा नंबर का बेटा तस्लीम (35) बुधवार रात अपनी मिठाई की दुकान पर बैठे थे। रात ग्यारह बजे उन्हें अपने घर से झगड़ने की आवाज सुनाई दी। वह परिजन के लोगों को समझाने के लिए अपने घर पहुंचे। परिजनों ने आरोप लगाया है कि इसी दौरान चाचा सगीर, उसके बेटे सगीर, शाहरूख ने तसलीम पर चाकू से हमला बोल दिया। तसलीम के पेट में चाकू लगा और वह लहूलुहान हो गया। इससे परिवार में चीख पुकार मच गई। तसलीम के भाई फहीम, वसीम और नदीम उसे बचाने के लिए दौड़े। वह तसलीम को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां से गंभीर हालत में तसलीम को रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन तहसील को कॉसमॉस अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां तसलीम को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। नागफ नी थाना प्रभारी ने बताया कि सगीर, उसके बेटे शाहरूख, समीर और बेटी मनतशा के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। सगीर और उसके बेटे समीर को गिरफ्तार कर लिया गया है। बाकी आरोेपियों की तलाश की जा रही है।