फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़कियों से बातें करने के लिए करता था इंटरनेशनल कॉल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

लड़कियों से बात करने के लिए करता था इंटरनेशनल कॉल
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर में बम की फर्जी सूचना देने के मामले में गिरफ्तार किए गए राहुल के मोबाइल की डिटेल खंगालने से खुलासा हुआ है कि वह लड़कियों से बातें करने के लिए इंटरनेशनल कॉल करता था। आरोपी ने इंटरनेट के जरिए ही इंटरनेशनल नंबर लड़कियों से बात करने के लिए हासिल किए थे। हालांकि अभी कुछ नंबर भी ट्रेस किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों ने बताया कि आरोपी के मोबाइल की कॉल डिटेल खंगालने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि उसने मजे लेने के लिए ही शहर में बम की फर्जी सूचना दी थी। पुलिस हिरासत में आरोपी के बार बार बयान बदलने की वजह के बारे में पुलिस ने उसके मोबाइल से मिले इंटरनेशनल नंबर की छानबीन कर जानकारी हासिल की। जांच के दौरान स्पष्ट हुआ है कि उसने इंटरनेट के जरिए लड़कियों से बात करने के लिए इंटरनेशनल नंबर हासिल किए थे। एसपी सिटी आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि राहुल का कनेक्शन किसी आतंकी ग्रुप या उसके सदस्यों से होने की पुष्टि नहीं हो सकी है। उसने मजे लेने के लिए ही इंटरनेट कॉलिंग की थी। कुछ अन्य नंबर की जांच की जा रही है, जरूरत पड़ने पर आरोपी को रिमांड पर लिया जाएगा। बता दें कि शहर में बम की फर्जी सूचना देने वाले आरोपी राहुल निवासी भदौरा को एटीएस और कटघर पुलिस ने गिरफ्तार कर शुक्रवार को उसका चालान कर दिया है।
विज्ञापन







यह खुलासा होने के बाद आरोपी के स्लीपर सेल होेने के शक की चर्चा पर पुलिस ने विराम लगा दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें