फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीबीआई टीम ने व्यापारी को लूटा, पब्लिक ने एक बदमाश दबोचा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के बारादरी मोहल्ले में बुधवार दोपहर चार बदमाशों ने खुद को सीबीआई टीम बताकर बाइक सवार व्यापारी को रोक लिया। चेकिंग के नाम पर उसके बैग से दो लाख रुपये लूट लिया। इसके बाद बदमाश भागने लगे। व्यापारी के शोर मचाने पर लोग जुट गए। मौके से भाग रहे बदमाशों की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। इसके बाद पीड़ित ने लोगों की मदद से एक बदमाश को दबोच लिया और उससे दो लाख रुपये बरामद कर लिए। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर कोतवाली आरपी सिंह के मुताबिक, पीड़ित व्यापारी मोहम्मद जाबिर डिलारी थानाक्षेत्र के ढकिया निवासी हैं। उनका काशीपुर रोड स्थित जटपुरा में शादी हाल बन रहा है। उन्होंने बताया कि वह बुधवार दोपहर बाइक से पीडब्ल्यूडी से शादी हाल के लिए एनओसी लेने आ रहे थे। मो. जाबिर बाइक से जामा मस्जिद पुल से शहर की ओर आ रहे थे। इसके बाद वह मंडी चौक से लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में जा रहे थे। कोतवाली क्षेत्र में बारादरी मोहल्ले में कमल टाकिज के पास दो बाइकों पर चार बदमाश आए। उन्होंने व्यापारी से बाइक रोकने को कहा। जब व्यापारी ने बाइक नहीं रोकी तो ओवरटेक कर व्यापारी से बाइक रुकवा ली। इसके बाद बदमाशों ने खुद को सीबीआई टीम बनाकर व्यापारी की चेकिंग शुरू कर दी। उन्होंने व्यापारी के बैग से दो लाख रुपये निकाल लिए। इसके बाद बदमाश वहां से भागने लगे। व्यापारी ने शोर मचाया तो बदमाश घबरा गए। बदमाशों की बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। जिससे बदमाश सड़क पर गिर गए। इसके बाद जाबिर ने शोर मचाते हुए एक बदमाशों को दबोच लिया। उससे रुपये भी बरामद कर लिए। इसके बाद पब्लिक ने बदमाश की जमकर पिटाई की। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और आरोपी को पकड़ कर थाने ले गई। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी बदमाश सुल्तान खां निवासी सिबुआ जनपद राहतगढ़ है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है, जबकि उसके साथियों की तलाश शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें