फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी रंजिश में युवक पर जानलेवा हमला कर हत्या का प्रयास, आरोपी पिता पुत्र सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज, आरोपी फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। कोतवाली के गांव रामनगर खागूवाला में रंजिश में युवक पर लाठी डंडों और धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर उसकी हत्या का प्रयास किया गया। पुलिस ने पिता पुत्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापे मारे। गांव रामनगर खागूवाला निवासी फि याजुद्दीन ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि वह गांव के वसीम की चाय की दुकान पर बैठा था।
विज्ञापन

तभी रंजिश में गांव के मोहम्मद उमर, उसके पुत्र साजिद, तासिम व नूरहसन ने लाठी डंडों व धारदार हथियारों से हमला बोल दिया। युवक गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। उसे मरा समझकर आरोपी वहां से चले गए। उसकी चीख पुकार सुनकर कुछ लोग मौके पर आए। उसे अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफ र कर दिया गया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश में उनके ठिकानों पर छापे मारे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें