फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच साल की बच्ची से छेड़खानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

बिजनौर में रहने वाली पांच साल की बच्ची ने गर्मी की छुट्टियों में मुरादाबाद में रहने वाली नानी के घर आने से मना कर दिया तो मां हैरान रह गई। बेटी से इस संबंध में पूछताछ की तो जवाब मां को भी डरा देने वाला था, बच्ची ने बताया कि नानी के घर के पास रहने वाले मामा उसके साथ गलत हरकत करते हैं, शोर मचाने पर पिटाई करते हैं। मायके आई महिला ने सोमवार रात को आरोपी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

बिजनौर के चांदपुर थानाक्षेत्र में रहने वाली महिला ने बताया कि उसका मायका मुरादाबाद का है। वह जनवरी माह में मां की तबीयत बिगड़ने पर उनकी देखभाल के लिए ससुराल से मायके में बच्चों के साथ आ गई थी। मां की हालत में सुधार आने के दौरान वह बच्चों को लेकर वापस ससुराल चली गई थी। महिला ने बताया कि उसकी बेटी पहली कक्षा की छात्रा है, उसके स्कूल की छुट्टियां पड़ी तो उससे नानी के घर चलने के लिए कहा गया तो वह मना करने लगी। बच्ची कहने लगी कि मैं नानी के घर नहीं बुआ के घर जाऊंगी। वह डरी हुई दिखाई दी तो मां ने उससे नानी के घर न जाने की वजह पूछी। बच्ची मां से लिपट कर रोने लगी और बताया कि जनवरी में नानी के पास गई थी तो बच्चाें के साथ खेलने के लिए आशीष मामा के घर गई थी। आरोप है कि आशीष उसे मकान की तीसरी मंजिल पर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची ने शोर मचाया तो उसे जान से मारने की धमकी दी, डराया और धमकाया भी। महिला ने बताया कि वह अब बेटी को लेकर मायके आ गई हैं, उन्होंने सोमवार रात को सिविल लाइन थाने में शिकायत की। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि आरोपी आशीष के खिलाफ छेड़खानी और पाक्सो एक्ट की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें