फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती ट्रेन से दी गई थी शहर में बम की फर्जी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शहर में बम की फर्जी सूचना देने वाले को तलाश रही एटीएस
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। शहर में बम होने की फर्जी सूचना देने के मामले को पुलिस ने बुधवार को कटघर थाने में एफआईआर दर्ज कर ली है। कॉल करने वाले व्यक्ति की तलाश में एटीएस जुट गई है। कटघर पुलिस की एक टीम भी आरेापी की तलाश में लखनऊ भी भेजी गई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि कॉल करने वाले व्यक्ति ने अपना नाम कंट्रोल रूम में कॉल करने के दौरान सलीम बताया है, उस वक्त उसकी लोकेशन बरेली से लखनऊ के बीच थी।
विज्ञापन

पुलिस की टीम आरोपी की तलाश में सर्विलांस के जरिए जानकारी जुटा रही है। पुलिस ने अंदेशा जताया है कि कॉल करने वाला व्यक्ति सूचना देने के वक्त ट्रेन में सवार था। क्याेंकि सूचना देने के करीब तीन घंटे बाद उसकी लोकेशन लखनऊ के आसपास थी। कॉल करने के करीब दो घंटे पहले आरोपी की लोकेशन मुरादाबाद के आसपास थी। उधर, इंस्पेक्टर नवरत्न गौतम ने कटघर थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि, आरोपी के असली नाम के बारे में जानकारी नहीं हुई है। पुलिस का मानना है कि आरोपी ने फर्जी नाम बताकर सूचना दी है। इंस्पेक्टर ने बताया कि आरोपी के बारे में एटीएस ने भी जानकारी हासिल की है। एटीएस की टीम भी आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें