फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोजपुर पुलिस का हिंदू युवक को मुस्लिम बनाने का मामला कोर्ट में उठा, कोर्ट ने मामले की शीघ्र सुनवाई की अनुमति दी, पीड़ित को जेल स

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा (मुरादाबाद)। थाना भोजपुर पुलिस द्वारा बुलंदशहर के हिंदू युवक को अभिलेखों में मुस्लिम दर्शाकर उसका सीएस एक्ट में चालान करने का मामला कोर्ट में भी उठाया गया। पीड़ित के अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर इस मामले की शीघ्र नियमित सुनवाई की मांग की। अधिवक्ता के अनुसार कोर्ट ने मामले की शीघ्र नियमित सुनवाई की अनुमति प्रदान कर दी है। पीड़ित को सोमवार को कोर्ट में भी पेश किया गया।
विज्ञापन

बुलंदशहर के थाना अनूपशहर के गांव डूगरा जोगी निवासी सत्यवीर पुत्र प्यारे लाल राज मिस्त्री का काम करने के लिए मुरादाबाद आया था। आरोप है कि थाना भोजपुर पुलिस ने सीएस एक्ट के एक पुराने अज्ञात मुकदमे में उसका चालान उसे जहीर पुत्र बाबू दर्शाकर कर दिया। जो 29 जून 2018 से पुलिस की इस मनमानी और लापरवाही के कारण मुरादाबाद की जेल में बंद है। पीड़ित सत्यवीर के अधिवक्ता चौधरी कुलदीप सिंह द्वारा इस मामले को उठाकर पीड़ित को न्याय दिलाने और दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए लड़ाई लड़ी जा रही है। जिसके तहत उन्होंने पहले जन सुनवाई के तहत इस मामले में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन पुलिस ने मामले को रफ ा दफ ा करने का प्रयास किया। जिस पर अधिवक्ता ने राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की। आयोग ने मामले को पंजीकृत कर सुनवाई शुरू कर दी है। सोमवार को सत्यवीर को जेल से कोर्ट में पेश किया गया। सत्यवीर की ओर से उनके अधिवक्ता ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर कहा कि मामला गंभीर है। इसलिए इस मुकदमे में शीघ्र सुनवाई होनी आवश्यक है। अधिवक्ता के अनुसार कोर्ट ने इस मामले की शीघ्र सुनवाई की अनुमति प्रदान कर दी है।

सत्यवीर की मां ने की पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग
मुरादाबाद। सत्यवीर का जहीर बताकर सीएस एक्ट में गिरफ्तार करने के आरोपी पुलिसकर्मियों के निलंबन की मांग सत्यवीर की मां ने की है। उनका कहना है कि बेटे को पुलिस ने दूसरे आरोपियों के साथ मिलकर फंसा दिया है। ऐसे में वह चाहती हैं कि जल्द ही उनके बेटे को इंसाफ मिले और दोषियों पर कार्रवाई हो। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर किया गया है, जिसमें सत्यवीर की मां बेटे के लिए इंसाफ मांग रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें