फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपड़े खरीदने गए छात्र का शव रेलवे ट्रैक पर मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर थानाक्षेत्र में मछरिया गांव के पास रेलवे ट्रैक पर रविवार सुबह चार बजे दसवीं के एक छात्र का शव पड़ा मिला। पुलिस ने अंदेशा जाहिर किया है कि छात्र ने ट्रेन से कटकर जान दी है। पंचनामा की कार्यवाही के दौरान पुलिस को उसकी जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार अपनी भाभी और भैया का ठहराया है। दोनों के खिलाफ चौकी प्रभारी ने रविवार रात छात्र को आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कराया है। दोनों आरोपियों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के झोंडा वाली मिलक में रामकुंवर का परिवार रहता है। उनका बेटा राजेश (17) दसवीं कक्षा का छात्र है। रामकुंवर ने बताया कि राजेश शनिवार दोपहर को आठ सौ रुपये लेकर कपडे़ खरीदने रामपुर के सैफनी में गया था। दोपहर तीन बजे फोन करने पर उसने खुद के सैफनी में होने की जानकारी दी। लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटा। कॉल की उसके मोबाइल पर घंटी जा रही थी लेकिन कॉल पिक नहीं की गई। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। रविवार सुबह छह बजे राजेश के फोन से ही कॉल आई जिसमें पुलिस ने राजेश की मौत के बारे में जानकारी दी। सूचना पर वह पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और शव की पहचान की। एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि पंचनामे की कार्यवाही के दौरान एक सुसाइड नोट मिला है। जिसमें उसने अपने भैया और भाभी को उसके सुसाइड करने की वजह बताया है। हालांकि सुसाइड नोट में कारण स्पष्ट नहीं किया गया है। चौकी प्रभारी पंडित नंगला की तहरीर पर इस मामले में राजेश के भाई नीरज और भाभी आरती के खिलाफ रविवार रात को रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। नीरज और आरती की शादी करीब पांच साल पहले हुई थी, दंपती के दो बच्चे हैं। एसएचओ ने बताया कि जल्द ही राजेश की सुसाइड की वजह का पता किया जाएगा।

‘मेरे भैया-भाभी को सही सबक सिखाना’
मुरादाबाद। चौकी प्रभारी पंडित नंगला पवन शर्मा ने बताया कि सुसाइड नोट में राजेश ने लिखा है कि ‘ मेरा नाम राजेश है। मेरे पिता का नाम रामकुंवर है। मेरी माता का नाम सरोज है। मैं झाेंडा की मिलक मूंढापांडे का रहने वाला हूं। मेरी मौत की वजह सिर्फ मेरी भाभी है। उसे सही सबक सिखाना। वह जिसकी बीवी है, उसको भी सबक सिखाना यानी कि भाई को। अगर पुलिस को ये सुसाइड नोट मिले तो वह मेरे भाई-भाभी को पकडे़ं।’
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें