मुरादाबाद। एसएसपी अमित पाठक ने बृहस्पतिवार को पीतल बस्ती चौकी प्रभारी मुकेश शुक्ला को मारपीट के बाद दर्ज की गई एनसीआर में कार्रवाई न करने पर निलंबित कर दिया है। एसएसपी की ओर से लगातार पुलिसकर्मियों के खिलाफ की जा रही कार्रवाई से जनपद के पुलिसकर्मियों में हड़कंप मचा हुआ है।
कटघर थाने में तीन मार्च 2019 को मारपीट व धमकी देने के आरोप में एनसीआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने इस मामले में पीड़ित का मेडिकल कराया था। पीड़ित की आंख पर गंभीर चोट लगी थी लेकिन मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई, मेडिकल रिपोर्ट को दरकिनार कर दिया गया। मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने चौकी प्रभारी पीतल बस्ती की लापरवाही पाई और उनको निलंबित कर दिया। इसके साथ ही उनके खिलाफ जांच सीओ सिविल लाइन को सौंप दी गई है।