फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर से चोरी ट्रक बरामद, एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। कटघर पुलिस ने बृहस्पतिवार को जसपुर के हिस्ट्रीशीटर का उसके साथी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह दोनों बिजनौर से ट्रक चोरी कर मुरादाबाद में बेचने की फिराक में घूम रहे थे। उनके कब्जे से ट्रक भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों का चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

एसएचओ कटघर अजीत सिंह ने बताया कि पकडे़ गए आरोपी जाहिद निवासी ऊधम सिंह नगर और इकबाल निवासी टांडा जिला रामपुर है। एसएचओ ने बताया कि दोनों आरोपियों को काशीपुर तिराहे के पास से दोनों को ट्रक के साथ पकड़ा गया है। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने 15 जून को बिजनौर के किरतपुर रोड के पास से चोरी किया गया था। इस मामले में कोतवाली क्षेत्र (बिजनौर) को गिरफ्तार किया है। एसएसआई ने बताया कि आरोपियों में जाहिद जसपुर का हिस्ट्रीशीटर है। उसने पूर्व में रुद्रपुर में ट्रक लूटने के लिए ही एक चालक की पीट पीटकर हत्या कर दी थी। वारदात का पूर्व में खुलासा हो चुका है। आरोपियों ने ट्रक चोरी कर बेचने के लिए मुरादाबाद में लाकर खड़ा किया था। वह ट्रक बेच पाते, इससे पहले ही दोनाें को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें