फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसओ की लापरवाही ने ले ली गंगाराम की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)। डिलारी पुलिस संजीदगी से काम लेती तो पीपली उमरपुर गांव में गंगाराम की हत्या की वारदात को टाला जा सकता था। लेकिन शिकायत मिलने के बाद भी डिलारी थानाध्यक्ष दीपक कुमार मौके पर झांकने तक नहीं गए। मुकदमा भी तब लिखा जब पीड़ित की फरियाद कप्तान के कानों तक पहुंची। पुलिस के इस रवैय्ये पर उखड़े कप्तान ने एसओ को निलंबित कर उनके खिलाफ विभागीय जांच बैठा दी है।
विज्ञापन

एसएसपी अमित पाठक ने भी माना है कि पूरे मामले में थानाध्यक्ष डिलारी दीपक कुमार ने अपने कर्त्तव्य का पालन नहीं किया। नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर ले जाने की सूचना मिलने के बाद भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। पीड़ित घर तक जाकर जांच करना भी जरूरी नहीं समझा। एसओ ने अपने स्तर से लड़की की बरामदगी के भी कोई प्रयास नहीं किए। यदि एसओ ने मामले को संजीदगी से लिया होता तो नौबत गंगाराम की हत्या तक नहीं आती। एसएसपी ने यह भी माना है कि मामला दो अलग - अलग समुदाय से जुड़ा होने के चलते संवेदनशील था। इसके बावजूद एसओ ने पीड़ित परिवार की सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं किया। नतीजतन आरोपियों का हौसला इतना बढ़ा कि उन्होंने घर में घुसकर गंगाराम को मार डाला। एसएसपी ने एसओ डिलारी दीपक कुमार के खिलाफ 14 (1) के तहत विभागीय जांच का आदेश दिया है। सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार इसकी जांच करेंगे। एसएसपी ने बताया कि थानाध्यक्ष द्वारा किशोरी के घर पर सुरक्षा व्यवस्था का प्रबंध नही किया जाना कर्तव्यों के प्रति विपरीत आचरण को दर्शाता है। आचरण के विरुद्ध कार्य करने, कर्तव्यपालन के प्रति लापरवाही एवं अनुशासनहीनता, शिथिलता, स्वेच्छाचारिता एवं अकर्मण्यता बरतने के आरोप में एसओ को निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें