फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे किनारे खड़ी गाड़ी में मिली सड़ी हुई लाश, फैली सनसनी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। पाकबड़ा थानाक्षेत्र में दिल्ली हाइवे किनारे विल्सोनिया इंटर कालेज के पास खड़े कैंटर में लाश मिलने से सनसनी फैल गई। कैंटर से बदबू आने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और कैंटर की तलाश ली तो ड्राइविंग सीट के पीछे लाश पड़ी थी। पुलिस ने लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। देर रात तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई थी। गाड़ी पर पंजाब का नंबर दर्ज है।
विज्ञापन

बुधवार शाम करीब साढ़े छह बजे एसओ पाकबड़ा नीरज शर्मा को आसपास के लोगों ने सूचना दी कि हाईवे के किनारे खड़े एक कैंटर से बहुत बदबू आ रही है। यह गाड़ी यहां पर तीन दिन से खड़ी है। सूचना पर पुलिस मौके पर आ गई और गाड़ी को चेक किया तो गाड़ी के चालक की सीट के पीछे एक पचास साठ साल के अज्ञात पुरुष की लाश पड़ी हुई थी। उसके शरीर पर फफोले पड़ गए थे और वह फूट रहे थे। उनमें से पानी निकाल रहा था। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने गाड़ी की तलाशी ली तो कई अन्य चीजें भी मिली हैं। इसके आधार पर पुलिस इस लाश की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। एसओ ने बताया की लाश की पोस्टमार्टम रिपोर्ट अपने पर मौत कारण स्पष्ट हो पाएगा। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें