मुरादाबाद। एमडीए की सिलिंग की जमीन पर कब्जा करने के आरोप में मझोला थाने में तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने लेखपाल की तहरीर पर ये केस दर्ज किया है।
मुरादाबाद विकास प्राधिकरण के लेखपाल सीताराम ने गुरुवार को मझोला थाने में भोला सिंह की मिलक निवासी रामौतार, गोपाल और नवी जान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीताराम ने रिपोर्ट में बताया कि भोला सिंह की मिलक निवासी मुमताज हुसैन जन सुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि आरोपी रामौतार, गोपाल और नबीजान ने शासकीय भूमि पर अनाधिकृत कब्जा किया। इसके अलावा जमीन का विक्रय किया जा रहा है। जिसकी जांच एमडीए द्वारा की गई। जांच में पाया गया कि शासकीय जमीन पर कब्जा किया गया है। सीओ सिविल लाइंस राजेश कुमार ने बताया कि एमडीए के लेखपाल की तहरीर पर तीन लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। पूरे मामले की जांच कर तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई जाएगी।