फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांठ रोड पर निगम कर्मचारियों ने ठेले वालों के फल फेंके

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

कांठ रोड पर डीएम आवास के पास खड़े ठेले वालों से सोमवार को आजीविका कमाने का जरिया छीन लिया गया। सड़क पर अतिक्रमण और जब्तीक रण के नाम पर उनके फलों को ट्रालियों में भरकर नगर निगम के कर्मचारी ले गए। जो फल ठेलों पर बच गए। उन्हें सड़क पर फेंक दिया गया। पूरा वाकया भले ही नो वेंडिंग जोन में ठेले वालों के खड़े होने का है। लेकिन निगम के कर्मचारियों और यातायात पुलिस की कार्रवाई से कई घरों में चूल्हे नहीं जलेंगे। यहां मौजूद लोगों को भी यह कार्रवाई आर्थिक रूप से कमजोर फल वालों पर ज्यादती जैसी लगी।
नगर निगम ने दो दिन पहले कांठ रोड पर डीएम आवास के पास नो वेंडिंग जोन से फल वालों को हटवाया था। पूरे महीने कार्रवाई का रोस्टर जारी किया गया था। सोमवार को दोबारा निगम की टीम पहुंचे। कर्मचारियों के मुताबिक तीन बार फल वालों को हटाने के बाद वह दोबारा नो वेंडिंग जोन में आकर फल बेचने लगते थे। उन्हें धमकाया भी गया, लेकिन माने नहीं। इसके बाद जब्तीकरण की कार्रवाई हुई। फल बेचने वाले दानिश ने बताया कि निगम के कर्मचारियों ने आते ही फल फेंकना शुरू कर दिया था। ठेले वालों का कहना है कि नगर निगम के कर्मचारियों ने तमाम हाथ पैर जोड़ने के बाद भी सभी ठेलों के फल तीन ट्रालियों में भरे और ले गए। पूछने पर बताया कि नो वेंडिंग जोन में ठेला लगाने की वजह से फल जब्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

00

हमारे कर्मचारियों ने फल वालों को हटवाया था। लेकिन उन्होंने दोबारा ठेले लगाए थे। तीन बार ऐसा ही हुआ। इसके बाद सख्ती से हटाया गया। - राकेश कुमार सोनकर, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें