फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुआ खेलते सिपाही का वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जीआरपी में तैनात एक सिपाही का जुआ खेलते वीडियो वायरल हुआ है। आरोप है कि वीडयो वायरल होने पर सिपाही ने साथियों के साथ मिलकर एक युवक की पिटाई कर दी। सिपाही को शक था कि यह वीडियो उसके विरोध मेें रहने वाले दूसरे सिपाही के इशारे पर युवक ने बनाई है। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने सिपाही और उसके दूसरे साथी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

हिमगिरी कालोनी निवासी विनोद ने बताया कि वह ताड़ीखाना पर फोटो ग्राफी की दुकान में नौकरी करता है। उसकी कालोनी में रहने वाले सिपाही दीपक की रंजिश जीआरपी में तैनात सिपाही राजीव से चल रही है। राजीव ने दीपक के खिलाफ शिकायती पत्र दे रखा है और दीपक ने राजीव की जुआ खेलते वीडियो बनाई है। जिसका पता चलने पर राजीव ने वीडियो बनाने का शक विनोद पर किया, क्योंकि विनोद दीपक के साथ रहता है। आरोप है कि रविवार रात को जून को रात नौ बजे राजीव ने साथी धर्मेंद्र और रिंकल के साथ मिलकर विनोद को बसेरा में रोक लिया और वीडियो बनाने का आरोप लगा, उसकी पिटाई की। लात, घूंसों और डंडों से मारा। विरोध करने पर गाली भी दी। एसएचओ सिविल लाइन शक्ति सिंह ने बताया कि विनोद की शिकायत पर इस मामले में एनसीआर दर्ज की है। आरोपियों में से एक को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें