फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में नशा सुंघाकर कपड़ा व्यापारी से लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली से मुरादाबाद बस में सफर कर रहे एक कपड़ा व्यापारी से बस में नशीला पदार्थ सुंघाकर बेसुध हालत में लूट की वारदात की गई। हनुमान मूर्ति के पास बेसुध हालत में मिले व्यापारी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस इस संबंध में जांच कर रही है।
विज्ञापन

अस्पताल में होश में आने के बाद भोजपुर निवासी इकरार ने बताया कि वह कपड़ा व्यापारी हैं। वह कपड़ों के कारोबार के सिलसिले मेें अक्सर दिल्ली जाते रहते हैं। बुधवार को वह दिल्ली से वापस आ रहे थे। गजरौला तक वह ठीक थे, इस दौरान ही उसे बस में नशीला पदार्थ सुंघा दिया गया, वह बेसुध हो गए तो मोबाइल और 30 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद बस वाले ने उनको हनुमान मूर्ति के पास बस चालक ने उतार दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने इकरार को अस्पताल पहुंचाया, इस मामले में देर शाम तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें