फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिचित ही कर रहे भरोसे का कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अपनी गलत मंशा की वजह से परिचित ही भरोसे का कत्ल कर रहे हैं। इनके निशाने पर मासूम बच्चे हैं। बच्चों के साथ छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में बच्चों को अपने ही परिचितों से भी डर लगने लगा है। बच्चों से छेड़खानी और दुष्कर्म की वारदात के अधिकतर मामलों में पुलिस पड़ताल में आस पड़ोस, रिश्तेदार और अन्य परिचित आरोपी निकले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभिभावक बच्चों की परवरिश को लेकर सतर्क रहें।
विज्ञापन


मामला एक
मुरादाबाद। तीन माह पहले मझोला थानाक्षेत्र की एक बच्ची दुकान से सामान खरीदने गई थी। उसको एक बुजुर्ग ने रोका और बातचीत के बहाने अपने साथ ले गया। बच्ची के साथ गलत हरकत करने की कोशिश हुई। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया।

मामला दो
मुरादाबाद। सिविल लाइन की एक महिला का आरोप है कि पति के दोस्त का घर पर आना जाना था। बच्चे भी उसको जानते थे। महिला ने आरोप लगाया कि पति के दोस्त ने उसकी बेटी से छेड़खानी की। पुलिस ने दो माह पहले ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
विज्ञापन


मामला तीन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र की एक बच्ची को वैवाहिक समारोह से ही अगवा कर खंडहर में ले जाकर दुष्कर्म किया गया। बारात में आए अधेड़ उम्र के व्यक्ति और उसके दोस्त पर आरोप लगा। पुलिस ने दोनों आरोपियाें को गिरफ्तार कर जेल भेजा। बच्ची का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन


- अभिभावकों को चाहिए कि वह बच्चों की परवरिश को लेकर सतर्क रहें। उनको अकेला न छोड़ें। बच्चों की शिकायत को नजरअंदाज न करें। - अंकित मित्तल, एसपी सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें