फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शा चालक को लूटा, गुप्तांग किया जख्मी-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम न्यूज, डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन


थाना गांधी पार्क इलाके में एटा चुंगी के पास एक ई-रिक्शा चालक के साथ लूटपाट का विरोध करने पर मारपीट की गई। साथ ही उसका गुप्तांग भी जख्मी कर दिया गया। थाने पर सुनवाई नहीं होने पर पीड़ित के भाई ने एसएसपी से पूरे मामले की शिकायत की है। वहीं, दूसरे पक्ष का कहना है कि यह रिक्शा चालक उनके परिवार की महिला को बताई जगह के बजाय कहीं अन्य स्थान पर ले जाने की कोशिश कर रहा था। उन्होंने छेड़खानी करने का आरोप भी लगाया।

एसएसपी को दिए गए शिकायती पत्र में कहा गया है कि नगला मान सिंह निवासी धर्मवीर सिंह ई रिक्शा चलाकर अपना जीवन यापन करता है। शुक्रवार की रात आठ बजे एटा चुंगी शमशान घाट के पास चार युवक और एक युवती को ई रिक्शा में बैठाया था।
विज्ञापन


मरघट के पास पहुंचने पर युवकों ने उसके साथ लूटपाट शुरू कर दी। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई और उसके गुप्तांग को जख्मी कर दिया गया। धर्मवीर सिंह से दो हजार रुपये और दो मोबाइल लूट लिए गए। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटी भीड़ के चलते आरोपी भाग गए।

घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने युवती और एक युवक को हिरासत में ले लिया, लेकिन बाद में उन्हें छोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर धर्मवीर के भाई ने एसएसपी को शिकायती पत्र सौंपा है। उसे कार्रवाई का भरोसा दिया गया है।
विज्ञापन


इस संबंध में थाना प्रभारी गांधी पार्क ने बताया कि दूसरे पक्ष कहना है कि ई रिक्शा चालक उनके परिवार की महिला को बताए गए पते पर न ले जाकर उल्टे रास्ते की ओर ले जा रहा था। महिला ने फोन पर परिजनों को सूचित कर दिया। परिवार वाले आ गए। महिला ने चालक पर छेड़खानी का आरोप लगाया। दूसरे पक्ष को तहरीर देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें