फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Sun, 28 Oct 2018 05:26 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
विज्ञापन
माैके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बनियाठेर कोतवाली क्षेत्र के नरौली के कस्बा मंशा देवी के एक व्यक्ति ने दुपट्टे से फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने के करीब तीन घंटे के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों का कहना है कि उस पर डेढ़ लाख रुपये का कर्ज था, जिसे लेकर वह काफी परेशान रहता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया।
विज्ञापन


बनियाठेर थाना क्षेत्र के मोहल्ला मंशा देवी निवासी पप्पू जाटव (40) के तीन बेटी और तीन बेटे हैं। दो बेटियां शादी योग्य हैं। उसके पास साढ़े तीन बीघा जमीन है जिसमें खेती किसानी करता था और मेहनत मजदूरी करके अपने परिवार का जीविकोपार्जन करता था।

उस पर सिंडीकेट बैंक शाखा का डेढ़ लाख रुपये का ऋण था। बताते हैं कि सुबह सात बजे पप्पू शौच के लिए खलिहान की ओर गया। वहीं पर उसने पेड़ पर दुपट्टे से फंदे पर लटक कर अपनी जान दे दी।
विज्ञापन


करीब दो घंटे तक जब पप्पू वापस नहीं आया तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। करीब दस बजे जानकारी हुई कि पप्पू का शव पेड़ पर लटका है। खबर से परिजनों में कोहराम मच गया। पत्नी चंद्रवती व बेटियों ने मौके पर जाकर अन्य पड़ोसियों की मदद से उसे नीचे उतारा लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

सूचना देने की करीब तीन घंटे बाद एक किलोमीटर पर स्थित चौकी पुलिस करीब एक बजे मौके पर पहुंची। पहले तो परिजनों ने कुछ साफ नहीं बताया, पोस्टमार्टम कराने से भी इनकार करने लगे लेकिन बाद में पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

थानाध्यक्ष शहदेव सिंह ने बताया कि परिजनों के अनुसार सिंडीकेट बैंक व कुछ अन्य लोगों का कुल डेढ़ लाख रुपये का उस पर कर्ज था। वह आर्थिक तंगी से काफी व्यथित था, बेटियों की शादी की चिंता हो रही थी। इसी कारण से शायद उसने आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें