फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नखासा पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये के मैंथा क्रिस्टल के साथ गिरफ्तार किए चार चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। नखासा पुलिस ने करीब 14 लाख रुपये के मैंथा क्रिस्टल के साथ चार चोरों को गिरफ्तार किया है। गांव देहपा के निकट गिरफ्तार किए गए चोरों के पास से पुलिस ने दो तमंचे व चार कारतूस समेत दो चाकू व एक वैन भी बरामद की है।
विज्ञापन

गुरुवार को पुलिस अधीक्षक यमुना प्रसाद ने प्रेसवार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 3 अक्तूबर को थाना नखासा के गांव देहपा के निकट रात 10.05 बजे मुखबिर की सूचना पर कोतवाल रविंद्र कुमार ने पुलिस टीम के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस बीच गिरफ्तार किए गए लोगों के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस तथा एक तमंचा 312 बोर व दो कारतूस तथा दो चाकू बरामद किए गए। इनकी निशानदेही पर एक मारुति वैन में रखा साढ़े सात कट्टे मैंथा क्रिस्टल करीब 14 लाख रुपये कीमत का बरामद किया गया।
पूछताछ में पकड़े गए लोगों ने अपने नाम सतपाल, कांती, दीनदयाल व पपलेश निवासी गांव परतापुर थाना रजपुरा बताए। इन लोगों ने स्वीकार किया कि वह लोग अपने साथियों की मदद से जहां से गाड़ियां लोड होती हैं, वहां पूरी निगरानी रखते हैं। इसके बाद जब गाड़ियां चलतीं हैं तो वह अपने वाहन से गाड़ियों का पीछा करते हैं। इसके बाद किसी सुनसान स्थान पर गड्ढे आदि के कारण जैसे ही गाड़ियां धीमी होतीं हैं, वह लोग गाड़ियों में चढ़कर तिरपाल काटकर उनमें से माल नीचे गिरा देते हैं।
विज्ञापन

27 सितंबर को भी उन लोगों ने अपने सात साथियों की मदद से संभल - गवां रोड पर गांव कमालपुर के निकट एक आइसर कैंटर का तिरपाल काटकर मैंथा क्रिस्टल के कट्टे चोरी किए थे। इनमें से करीब 14 लाख रुपये के मैंथा क्रिस्टल के साढ़े सात कट्टे उनके हिस्से में आए थे। इसे बेचने के लिए हसनपुर जिला अमरोहा जा रहे थे। एसपी ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर चालान किया गया है। मारुति वैन को एम वी एक्ट में सीज किया गया है। आपराधिक इतिहास के तहत नखासा थाना में आरोपियों में सतपाल के खिलाफ दो मामले, कांति के खिलाफ एक, दीनदयाल के खिलाफ एक व पपलेश के खिलाफ एक मामला दर्ज है। एसपी ने बताया कि पुलिस टीम को पांच हजार रुपये का नकद इनाम घोषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें