कांठ। बहला फुसलाकर घर ले जाने के बाद पांच साल के बच्चे के साथ कुकर्म किया गया। बच्चे के चीखने चिल्लाने और शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देख आरोपी भाग गया।
छजलैट क्षेत्र के गांव का रहने वाला पांच साल का बच्चा बुधवार को अपने घर के सामने खेल रहा था। पड़ोस में रहने वाला गांव का एक किशोर उसे बहला फुसलाकर अपने घर ले गया। उसने मासूम को धमकाते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। बच्चे के चीखने चिल्लाने और शोर मचाने पर कुछ लोगों को आता देख आरोपी किशोर भाग गया। ग्रामीणों ने उसे पकड़ने की कोशिश भी की। लेकिन वह हाथ नहीं आया। बच्चे को लेकर परिजन थाने आए। मासूम के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। इधर पुलिस ने मासूम पीड़ित को चिकित्सीय परीक्षण एवं उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया है।