फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि का फर्जी बयानामा कराने के मामले में पांच फंसे

विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। दो प्लाटों के फर्जी बैनामे कराने के आरोप में पांच पर धोखाधड़ी और अन्य आरोपों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में दो अलग अलग एफआईआर दर्ज कराई गई हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरूकर दी है।
विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला घोसीपुरा निवासी शाहिन परवीन पत्नी इंतजार हुसैन तथा रेखा रानी पत्नी अरूण कुमार निवासी क्षत्रिय नगर कालोनी धामपुर जिला बिजनौर ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि उन्होंने कांठ के रहने वाले डॉ विनोद प्रकाश शर्मा से 27 नबंवर 2006 के कांठ स्थित दो अलग अलग प्लाटों के अलग अलग बैनामे कराए थे। लेकिन 29 जून 2018 को कस्बे के रहने वाले सुऐब ने गीतादेवी, दिव्य और दिक्षांश से अपनी पत्नी तबस्सुम के नाम बैनामे करा लिए। रेखा और शाहिन परवीन ने इन बैनामों को फर्जी करार दिया है। उनका कहना है कि जिनसे यह बैनामे कराए गए हैं वह संबंधित प्लाटों के कभी मालिक ही नहीं रहे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर सुऐब अहमद, मो.वाहिद, गीतादेवी, दिव्य और दिक्षांश के खिलाफ धोखाधड़ी सहित कई अन्य संगीन धाराओं में एफआईआर दर्जकर ली है। इसी के साथ पुलिस ने जांच भी प्रारंभ कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें