फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षक के बंद मकान से चार लाख का माल समेट ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
बहजोई। शिक्षक के बंद मकान के ताले तोड़कर चोरों ने नगदी व जेवर समेत करीब चार लाख रुपये का माल पार कर दिया। परिवार मथुरा गया था। चोरों ने मकान के पीछे से अंदर प्रवेश किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। पीड़ित गृहस्वामी की ओर से थाना पुलिस को घटना की तहरीर दी गई है।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला बालाजी बारातघर के निकट निवासी बौबी शर्मा पुत्र रविदत्त शर्मा एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक हैं। वह परिवार के साथ करीब सप्ताह भर पहले मथुरा गए थे। बुधवार की सुबह नौ बजे घर पहुंचे गृहस्वामी समेत अन्य परिजनों के उस समय होश फाख्ता हो गए, जबकि उन्होंने घर के मेनगेट का ताला खोलना चाहा। ताला पहले से ही खुला था। घर में घुसकर देखा तो कमरों के भी ताले टूटे पड़े थे। जीने के दरवाजे का भी कुंडा टूटा था। कमरों में रखीं अलमारियां व बक्से खुले थे। कपड़े आदि सामान जमीन पर बिखरा पड़ा था। आननफानन परिवार वालों की ओर से पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल की। शिक्षक के मुताबिक चोर एक बाइक काले रंग की बाइक व करीब दस हजार रुपये समेत चार सिलिंडर बड़े, पांच तोला सोने के जेवर, नौ चांदी के सिक्के व दो पाजेब आदि चोरी कर ले गए। कोतवाल वहीद खान ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर घटना की जांच-पड़ताल कर ली है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें