मिलक। मामूली बात पर स्कूली बच्चों को पीटने वाले को पुलिस ने शांति भंग में गिरफ्तार कर उपजिलाधिकारी राकेश कुमार गुप्ता की कोर्ट में पेश किया। इस पर एसडीएम ने उसे जेल भेज दिया।
कोतवाली क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय सिंगरा में मंगलवार को मामूली बात पर पड़ोसी युवक परवेज ने चार बच्चों की पिटाई की थी। इस पर स्कूल में अफरातफरी मच गई। बच्चों की पिटाई करने का मामला एसपी तक पहुंचा था। मामले में प्रधानाध्यापिका की ओर से आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी की धरपकड़ को मंगलवार को दबिश दी थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग पाया था। पुलिस ने बच्चों की पिटाई करने के आरोपी परवेज को बुधवार को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार परवेज को पुलिस ने उप जिला मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश किया। जहां से एसडीएम ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जेल भेज दिया। ब्यूरो